रादौर - टोपरा कलां गांव में एक डिब्बी में हुए धमाके से एक व्यक्ति घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

रादौर के गांव टोपरा कलां में आज सुबह अचानक एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति के घर के बाहर गली में एक डिब्बी पड़ी थी ।जैसे ही उस व्यक्ति ने घर से बाहर निकल उस डिब्बी को चेक करना चाहा तो अचानक से जोरदार धमाका हो गया । धमाके की आवाज गांव में दूर तक गई । जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत उस गली में भागे देखा तो मौके पर देवराज सैनी बुरे तरीके से  उस धमाके में जख्मी हुआ पड़ा था।

||Delhi||Nancy Kaushik||रादौर के गांव टोपरा कलां में आज सुबह अचानक एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति के घर के बाहर गली में एक डिब्बी पड़ी थी ।जैसे ही उस व्यक्ति ने घर से बाहर निकल उस डिब्बी को चेक करना चाहा तो अचानक से जोरदार धमाका हो गया । धमाके की आवाज गांव में दूर तक गई । जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत उस गली में भागे देखा तो मौके पर देवराज सैनी बुरे तरीके से  उस धमाके में जख्मी हुआ पड़ा था। गांव के लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं इस घटना की सूचना लोकल पुलिस को दी गई, घटना की सूचना पाते ही सीन ऑफ क्राइम यूनिट, डीएसपी और कई क्राइम यूनिट्स मौके पर पहुंची और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।फिलहाल पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर डिब्बी में ऐसा क्या विस्फोटक था कि जिससे इतना बड़ा ब्लास्ट हुआ है।

गांव टोपरा कलां गांव के एक संदीप सिंह ने बताया कि गांव के देवराज सैनी के घर के बाहर एक डिब्बी पड़ी थी जैसी उस डिब्बे को उन्होंने उठाकर देखना चाहा तभी अचानक से धमाका हो गया। और जिससे उनके हाथ पर और छाती पर काफी चोटें आई हैं। हाथ और छाती लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया वहीं इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और कई अन्य क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची और वह घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच कर रही है कि आखिर यह डिब्बी यहां पर कैसे आई और डिब्बी के अंदर ऐसा क्या विस्फोटक था कि अचानक से इतना बड़ा धमाका हो गया।

डीएसपी राजीव ने बताया कि गांव में धमाके की सूचना मिली थी जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और हमारी कई क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची, डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया था। जो घायल व्यक्ति है उसकी भी स्टेटमेंट ली जाएगी और साथ ही हमारी टेक्निकल टीम में भी जांच कर रही हैं उसके बाद ही पता लग पाएगा कि आखिर डिब्बी में ऐसा क्या विस्फोटक था। जिससे यह जोरदार धमाका हुआ है। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं किसी ने डिब्बी रखते वक्त किसी को देखा हो ताकि पता लग पाएगा कि इस घटना के पीछे कौन है।